फतेहपुर में 1.5 डिग्री रात का तापमान, 8 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचा

जयपुर. राजस्थान में रात में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अधिकांश शहरों में दिन का पारा भी 25 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात ज्यादातर जगहों का तापमान 15 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया। जिसमें से 8 शहर ऐसे थे जहां पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं फतेहपुर में पारा 1.5 डिग्री पहुंच गया है। सीकर में भी पारा 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


सबसे अधिक तापमान कोटा में 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरहदी इलाकों में भी रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।


अगले दो दिन तक राज्य के न्यूनतम तापमान में परिवर्तन नहीं होगा। वहीं पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री से कम रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में तापमान सामान्य के करीब रहेगा। जयपुर में मौसम साफ रहेगा